छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद , इस जिले में पदस्थ थाना प्रभारी के घर को बनाया निशाना , ले उड़े तीन लाख नगद सहित लाखो के जेवर ,,

कोरबा , 03-11-2020 12:40:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद , इस जिले में पदस्थ थाना प्रभारी के घर को बनाया निशाना , ले उड़े तीन लाख नगद सहित लाखो के जेवर ,,
कोरबा 02 नवम्बर 2020 -  बाल्को क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 01 में सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है अज्ञात चोरों ने तीन लाख नगदी सहित डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक उरगा थाना प्रभारी के बाल्को स्थित बंद मकान को रात में चोरों ने अपना निशाना बनाया है थानेदार के घर से 03 लाख नगद व डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर चोरों ने पार कर दिया है।

उरगा थाना के प्रभारी लखन लाल पटेल बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 डी-9 में रहते हैं पहले उनकी पदस्थापना बालको थाना में थी कुछ महीने पहले ही उनका स्थानांतरण उरगा हुआ है। बताया जा रहा कि शनिवार को पटेल सह परिवार अपने गृहग्राम गए थे इस दौरान उनके सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया।

मकान के पीछे पालतू कुत्ता बंधा था इसलिए चोर सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर उसमें रखे 03 लाख 7 हजार नगद सहित डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर समेट कर चंपत हो गए। 

सोमवार की सुबह चोरी की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और  फारेंसिक एक्सपर्ट व खोजी डाग की भी मदद ली गई लेकिन नतीजा सिफर रहा।

बाल्को टीआई राकेश मिश्रा ने बताया कि एक संदेही को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे चांदी के कुछ समान भी बरामद किये गए है। 

सूत्रों के मुताबिक उरगा थाना प्रभारी के घर चोरी करने वाले शातिर अपराधी मध्यप्रदेश के हो सकते है संदेहियों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस मध्यप्रदेश रवाना हो गई है। 

पुलिस अधिकारी के घर हुई चोरी की वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH