छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी वीरेन्द्र पांडेय और लेखपाल सत्येन्द्र सिन्हा गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

रायपुर , 21-09-2024 12:22:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी वीरेन्द्र पांडेय और लेखपाल सत्येन्द्र सिन्हा गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
रायपुर 20 सितंबर 2024 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों काम कराने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। पहले प्रकरण में ACB की टीम ने मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत में पदस्थ लेखापाल सत्येंद्र सिंहा को पकड़ा गया है। दूसरी कार्रवाई अंबिकापुर में की गई। ग्राम भिटटी कला में पदस्थ पटवारी वीरेंद्र पांडेय को रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी महेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत लालपुर का सरपंच है। उसने ACB अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत लालपुर में पूर्व में DMF मद से LED स्ट्रीट लाईट लगवाई गई थी जिसकी अंतिम किश्त 02 ,88, 460 रुपये की राशि का भुगतान किया जाना शेष था। उक्त कार्य के लिये प्रार्थी ने आरोपी सत्येन्द्र सिन्हा, सहायक श्रेणी-2 (लेखापाल), जनपद पंचायत, मनेन्द्रगढ़ से सम्पर्क किया तो आरोपी ने उक्त भुगतान हेतु 19 हजार रिश्वत की मांग की। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज 20 सितंबर 2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी सत्येन्द्र सिन्हा को प्रार्थी से 19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

वही प्रार्थी डोमन राम राजवाड़े, ग्राम मिट्टीकला, अंबिकापुर ने ACB अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके पिता के नाम ग्राम भिट्टीकला में पैतृक भूमि थी, पिता की मृत्यु हो जाने से उक्त भूमि उसकी माता एवं 4 भाईयों के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज होना था। प्रार्थी ने इस हेतु वीरेन्द्र पांडेय, पटवारी, ग्राम भिट्टीकला, अंबिकापुर से सम्पर्क किया तो उसने उपरोक्त कार्य को करने हेतु 5000 रिश्वत की मांग की। 

शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज 20 सितंबर 2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी वीरेन्द्र पांडेय को प्रार्थी से 05 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। बता दे कि ग्रामवासी आरोपी पटवारी के भ्रष्टाचार से परेशान थे अतः एकजुट होकर ACB कार्यालय में शिकायत किये थे ।

उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 PC एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH