आज से भारत में अनलॉक 6.0 की शुरुआत , जाने क्या होगा नया , किसमे मिली छूट और किसमे बंदिशें रहेंगी जारी ,,

देश , 01-11-2020 6:23:19 PM
Anil Tamboli
आज से भारत में अनलॉक 6.0 की शुरुआत , जाने क्या होगा नया , किसमे मिली छूट और किसमे बंदिशें रहेंगी जारी ,,
नई दिल्ली 01 नवम्बर 2020 - देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अब भी जारी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पहले की तुलना में अब दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। इसे देखते हुए सरकार चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया लागू कर रही है। इसी कड़ी में, आज से भारत में अनलॉक 6.0 की शुरुआत हो रही है। 

राज्यों में कंटेनमेंट जोन के बाहर अन्य गतिविधियों को बढ़ाने के साथ भारत में अनलॉक की शुरुआत हो गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, गृह मंत्रालय ने कहा था कि कोई और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए अनलॉक 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे।

अनलॉक 1 की प्रक्रिया की शुरुआत एक जून से हुई थी। इसके बाद हर अनलॉक में सख्त मानक संचालन के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, स्कूल, स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थान और मेट्रो रेल सेवाओं की गतिविधियों को दिशानिर्देशों के साथ खोलने की अनुमति है।

एक नवंबर से राजधानी दिल्ली में बसें अपनी पूरी क्षमता से चलेंगी और पश्चिम रेलवे मुंबई में अतिरिक्त लोकल ट्रेनों का संचालन करेगी। दिल्ली से और इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवाओं के भी आज से खुलने की संभावना है।

इसके अलावा, गोवा अपने कसिनो को खोलेगा, उत्तर प्रदेश में दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुलेगा, असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हाथी सफारी और जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर फिर से खुलेगा और अबकी बार अधिक तीर्थयात्रियों को अनुमति देगा। 

दिल्ली में अपनी पूरी क्षमता से चलेंगी बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा था कि यात्रियों को एक नवंबर से डीटीसी बसों की सभी सीटों पर बैठने अनुमति दी जाएगी। संशोधित आदेश के अनुसार, यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और यात्री को यात्रा के दौरान दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर स्कीम की बसों में खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

मुंबई में दौड़ेंगी 610 और लोकल ट्रेनें

मुंबई में रविवार से कुल 610 और लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें सेंट्रल रेलवे की 314 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 296 ट्रेनें शामिल हैं। इस तरह 2020 तक परिचालन में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या बढ़ जाएगी। कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले, 3,141 लोकल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। इसमें सेंट्रल रेलवे की 1,774 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 1,367 ट्रेनें शामिल थीं। 

गोवा में फिर से खुलेंगे कसिनो

गोवा में कसिनो रविवार को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुल जाएंगे। सात महीने पहले कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से राज्य में कसिनो बंद थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह निर्णय राज्य में पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। 

यूपी में फिर से देख पाएंगे बाघ, खुलेगा दुधवा नेशनल पार्क

उत्तर प्रदेश में स्थित प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक, दुधवा टाइगर रिजर्व रविवार से फिर से खुल जाएगा। पार्क के फील्ड निदेशक संजय कुमार पाठक ने कहा, पर्यटकों के साथ-साथ दुधवा टाइगर रिजर्व आने वाले लोगों के लिए सख्त कोविड प्रोटोकॉल इस सीजन में एक नवंबर से लागू किया गया है। प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। 

काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी

राष्ट्रीय उद्यान 21 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था। सबसे बड़े पर्यटक आकर्षणों में से एक हाथी सफारी है, जिसे शुरू नहीं किया गया था। हालांकि, आज से इसे फिर से खोल दिया गया है। 

वैष्णो देवी मंदिर में 15 हजार तीर्थयात्रियों को दर्शन करने की होगी अनुमति

आज से शुरू होने वाली प्रति दिन वैष्णो देवी मंदिर यात्रा में 15 हजार तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाएगी। इससे पहले, केवल 7,000 तीर्थयात्रियों को कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण तीर्थ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। करीब पांच महीने के अंतराल के बाद 16 अगस्त को मंदिर को फिर से खोल दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH