छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बस ने बाईक सवार चाचा और भतीजे को मारी टक्कर , एक कि मौके पर ही मौत

बिलासपुर , 20/09/2024 6:42:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बस ने बाईक सवार चाचा और भतीजे को मारी टक्कर , एक कि मौके पर ही मौत
बिलासपुर 20 सितंबर 2024 -  बिलासपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बलौदाबाजार जिले के धाराशिव निवासी विश्राम पटेल अपने भतीजे लिंकेश्वर पटेल को लेकर बीते बुधवार को पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिस्दा आया था। यहां पर रिश्तेदारों से मिलने के बाद चाचा-भतीजा बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। दोनों चाचा- भतीजा जोंधरा के संजय नगर मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

इस हादसे में चाचा-भतीजा सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरकर लिंकेश्वर बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोटे आई। इस हादसे में लिंकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विश्राम को गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH