छत्तीसगढ़ - राजस्व मंत्री पर लेन-देन का आरोप लगाना तहसीलदार को पड़ा भारी , हुए निलंबित

रायपुर , 20-09-2024 3:32:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - राजस्व मंत्री पर लेन-देन का आरोप लगाना तहसीलदार को पड़ा भारी , हुए निलंबित
रायपुर 19 सितंबर 2024 - राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर तहसीलदारों के ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसों का लेन-देन करने का आरोप लगाने वाले तहसीलदार नीलमणी दुबे को निलंबित कर दिया गया है. यह आदेश राजस्व विभाग के अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे ने जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि नीलमणि दुबे ने शासन के खिलाफ मीडिया में वक्तव्य दिया था, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन है. ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है. निलंबन अवधि में उनका कार्यालय मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिला होगा।

बता दें कि कुछ दिनों पहले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ था. इसके बाद कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणी दुबे ने आरोप लगाया था कि जो मंत्री बंगले के आगे नतमस्तक हुए उन्हें मनचाहे जगह पर पोस्टिंग दी गई है. इस ट्रांसफर पोस्टिंग में किसी प्रकार का कोई क्राइटेरिया नहीं बनाया गया।

किसी का एक वर्ष के अंदर भी स्थानांतरण कर दिया गया है. किसी का 3 वर्ष के बाद भी स्थानांतरण कर दिया गया है. मंत्री जी यह बताने का कष्ट करेंगे कि किसी भी अधिकारी का 3 वर्ष के बाद ही ट्रांसफर करने का नियम है, लेकिन इसमें एक वर्ष, दो वर्ष किसी भी क्राइटेरिया का पालन ही नहीं किया गया है. इस पोस्टिंग में घोर अनियमितता बरती गई है.

नीलमणी दुबे ने आगे कहा था कि जिस व्यक्ति का 6 महीने बाद रिटायरमेंट है उसका भी स्थानांतरण कर दिया गया है. 55 वर्ष के व्यक्ति जो ICU में भर्ती है उनका भी ट्रांसफर कर दिया गया है. न ही स्वास्थ्य क्राइटेरिया है ना ही उम्र क्राइटेरिया है, इस पोस्टिंग में कोई क्राइटेरिया नहीं है. पिछले 2 साल में यह मेरा छटवां ट्रांसफर है. मेरे परिवार पर क्या बीत रही है, मुझ पर क्या बीत रही है. आप 2 साल में मेरा 6-6 बार ट्रांसफर कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH