छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षिका से रुपयों की मांग का सनसनीखेज ऑडियो वायरल , मचा हड़कंप

रायपुर , 20-09-2024 2:05:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षिका से रुपयों की मांग का सनसनीखेज ऑडियो वायरल , मचा हड़कंप
रायपुर 19 सितंबर 2024 - चित्रकोट विधानसभा से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें  कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सुखमती शोरी से पद पर बने रहने के लिए एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। यह ऑडियो चित्रकोट विधानसभा के बास्तानार ब्लॉक के बागपनेडा में संचालित कन्या छात्रावास का बताया जा रहा है। ऑडियो में जिस व्यक्ति के द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं, वह स्थानीय विधायक विनायक गोयल का हवाला दे रहा है।

वायरल ऑडियो में अधीक्षिका पैसे देने में असमर्थता जता रही है । पैसे की यह मांग आदिम जाति मंडल संयोजक द्वारा की गई थी, इस मामले में विधायक विनायक गोयल ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और दोषी व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। इधर मामला तूल पकड़ते ही मंडल संयोजक को पद से हटा दिया गया है।

इस मामले में मीडिया से हुई बातचीत में अधीक्षिका ने बताया कि राजनीतिक दबाव में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है और कहा है कि इस मामले में भविष्य में और भी खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि यह मामला उसी अधीक्षिका से जुड़ा हुआ है जिसकी हाल ही में बस्तर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्र में स्थित बाघमुंडी पनेरा कन्या छात्रावास की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में बच्चे अधीक्षिका से लिपटकर रो रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH