प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , शनिवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 01-11-2020 4:54:08 AM
रायपुर 31 अक्टूबर 2020 - प्रदेश में अक्टूबर महीने के आखरी दिन शनिवार को 1964 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को 1749 मरीज स्वस्थ हुए हैं इनमें 278 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं वही 1471 मरीजों ने होम आइसोलेशन कम्पलीट किया है।
शनिवार को 13 मरीजों की मौत भी हुई है यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने की ओर से रात 8 बजे की स्थिति में जारी मेडिकल बुलेटिन से मिली है।
छत्तीसगढ़ में शनिवार को 22761 लोगों की कोरोना जांच की गई थी जिसमे दुर्ग जिले से 60 , राजनांदगांव से 113 , बालोद से 88 , बेमेतरा से 31 , कबीरधाम से 88 , रायपुर से 138 , धमतरी से 62 , बलौदाबाजार से 64 , महासमुंद से 36 , गरियाबंद से 59 , बिलासपुर से 98 , कोरबा से 238 , रायगढ़ से 193 , जांजगीर-चांपा से 225 , मुंगेली से 48 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15 , सरगुजा से 42 , कोरिया से 57, सूरजपुर से 26 , बलरामपुर से 17, जशपुर से 25 , बस्तर से 37, कोंडागांव से 70 ,दंतेवाड़ा से 26 , सुकमा से 26 , कांकेर से 52 , नारायणपुर से 3 , बीजापुर से 25 और अन्य राज्य से 02 मरीज मिले हैं।
वर्तमान में प्रदेश में 22090 एक्टिव केस है और अब तक 2101 मरीजों की मौत हो चुकी है।














