छत्तीसगढ़ - लोहारीडीह कांड में सरकार की बड़ी कार्यवाही , ASP को किया गया सस्पेंड
रायपुर , 19-09-2024 6:30:22 AM
रायपुर 19 सितंबर 2024 - कवर्धा के लोहारीडीह मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार ने ASP विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया है। लोहारीडीह मामले को ASP विकास कुमार लीड कर रहे थे।
दरअसल लोहारीडीह हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। आज इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक प्रशांत साहू के परिजनों से बात की। इस मामले में उन्होंने ASP को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। ASP विकास कुमार IPS अफसर है।
मृतक प्रशांत साहू (27) लोहारीडीह का रहने वाला था। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इलाज के लिए कल उसे हास्पिटल लाया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद जेल में उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जिला अस्पताल बुलाया है वहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
















