छत्तीसगढ़ - रिटायर्ड अधिकारी के मोबाइल पर पोर्न VIDEO भेज कर जालसाजों ने लूट ली जिंदगी भर की कमाई

बिलासपुर , 17/09/2024 8:46:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिटायर्ड अधिकारी के मोबाइल पर पोर्न VIDEO भेज कर जालसाजों ने लूट ली जिंदगी भर की कमाई
बिलासपुर 18 सितंबर 2024 - सायबर ठगी का एक नया मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया है। जँहा जालसाजों ने PWD के एक रिटायर अफसर को ऐसा डराया और धमकाया कि उसने अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई का 54 लाख रुपये लुटा दिए। 

CSP निमितेष सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर में रहने वाले जयसिंह चंदेल (71) रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनके मोबाइल पर 24 जून को अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी को अपने मोबाइल से पोर्न वीडियो अपलोड करने कहा। इसी बीच उसके मोबाइल नंबर पर FIR की कापी भेजी। इसमें दर्ज मोबाइल नंबर रिटायर्ड अधिकारी का नहीं था। इस पर जालसाजों ने उनके आधार कार्ड नंबर भी बताया। 

जब रिटायर्ड अधिकारी ने इस मामले में शामिल नहीं होने की बात कही तब जालसाजों ने अपनी बात पर फंसाया और झांसा दिया कि मामले की जांच मुंबई पुलिस और ED द्वारा की जा रही है। गंभीर मामले से नाम हटाने के लिए रिटायर्ड अधिकारी से रुपये मांगे। जालसाजों की धमकियों से डरे अधिकारी ने जालसाजों की बात में आकर अलग-अलग बैंक खातों में 54 लाख रुपये जमा करा दिए। 

इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने बेटे को दी। बेटे से उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत रेंज साइबर थाने में की। इस पर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी।

साइबर सेल की जांच में पता चला कि आरोपी राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस की टीम को राजस्थान और हरियाणा रवाना किया गया और मामले में शामिल विजय (29) निवासी ढ़ाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा , अमित जालप (23) निवासी शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर राजस्थान और निखिल सैनी (18) निवासी सरस्वती नगर श्रीगंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग लोगों के नाम पर लिए मोबाइल नंबर और उनके खातों का उपयोग करना बताया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH