छत्तीसगढ़ - 06 महीने से फरार कांग्रेसी नेता तैय्यब हुसैन ने कोर्ट में किया सरेंडर , जाने क्या है मामला

बिलासपुर , 17/09/2024 3:31:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 06 महीने से फरार कांग्रेसी नेता तैय्यब हुसैन ने कोर्ट में किया सरेंडर , जाने क्या है मामला
बिलासपुर 17 सितंबर 2024 - आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस नेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. उनके खिलाफ सरकंडा, सिविल लाइन और सकरी थाने में मामला दर्ज है. बता दें कि जमीन को जबरदस्ती बेचने सिद्धान्त नागवंशी पर दबाव बनाया जा रहा था. इसके चलते तंग आकर युवक ने खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद आरोपी 6 महीने से फरार चल रहा था।

FIR के मुताबिक कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन और अकबर खान ने सकरी निवासी सिद्धांत नागवंशी और चांटीडीह निवासी रज्जब को इतना प्रताड़ित किया कि दोनों ने आत्महत्या कर ली. चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2022 को अपने घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें अकबर और तैय्यब के प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

घटना के बाद उसके बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन और अकबर खान पर जमीन के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इसी तरह सकरी थाना क्षेत्र के सिद्धांत नागवंशी ने भी आत्महत्या की थी. उसके परिजन ने तैय्यब और अकबर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते जुए शिकायत की थी. इन दो मामलों के अलावा अकबर और तैय्यब पर सिविल लाइन थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इन सभी मामलों में दोनों फरार चल रहे थे. बीच में अकबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उसे जमानत मिल गई. इस बीच तैय्यब को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया था, लेकिन आज उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH