छत्तीसगढ़ - ईद ए मिलाद उन नबी त्यौहार पर फिलिस्तीन का झंडा फहराया , 16 संदेही हिरासत में

बिलासपुर , 17/09/2024 11:01:57 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ईद ए मिलाद उन नबी त्यौहार पर फिलिस्तीन का झंडा फहराया , 16 संदेही हिरासत में
बिलासपुर 17 सितंबर 2024 - सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान शहर के तारबाहर इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराया दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही हिन्दू जागरण मंच को हुई, संगठन के सदस्यों ने तारबाहर थाने पहुंचकर इसका कड़ा विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया।

हिन्दू संगठनों ने इस कृत्य को देश विरोधी बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत फिलिस्तीनी झंडा हटाया और करीब 16 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अब तक की जांच के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (BNS) की धारा 197(2) के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं। इस धारा के तहत दोषियों को 5 साल तक की सजा हो सकती है।

FIR के अनुसार, सभी आरोपी तारबाहर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अभी अन्य संदिग्धों की संलिप्तता की जांच कर रही है और संभावित रूप से और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। CSP कोतवाली पूजा कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल अन्य संदिग्धों की पहचान और जांच में लगी है, ताकि जल्द ही पूरी स्थिति साफ हो सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH