सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों से बनाता था शारीरिक संबंध , फिर पोर्न साईट पर वीडियो लोड कर कमाता था लाखो रुपये ,,

देश , 31-10-2020 8:35:54 PM
Anil Tamboli
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों से बनाता था शारीरिक संबंध , फिर पोर्न साईट पर वीडियो लोड कर कमाता था लाखो रुपये ,,
पालघर 31 अक्टूबर 2020 - महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देकर संबंध बनाता था और फिर वीडियो बनाकर पोर्न साइट को बेच देता था. 

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ठाणे म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (टीएमटी) में एक बस कंडक्टर है. उस पर आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लुभाया और फिर उनके साथ बलात्कार किया. उसके बाद उनके अश्लील वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम मिलिंद जेड है जो महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करता था. उसके बाद उनसे संबंध बनाने का वीडियो गुप्त कैमरे से रिकॉर्ड कर लेता था. अब तक 18 और 30 साल की दो महिलाओं ने 32 वर्षीय कंडक्टर के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं. 

मिलिंद जेड के पास पुलिस को एमए और बीएड की डिग्री भी मिली है. वो बेहद पढ़ा लिखा है. 30 वर्षीय पीड़ित महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके एक रिश्तेदार ने उसे उसकी अश्लील वीडियो के बारे में बताया. इसके बाद वो सतर्क हो गई और सीधे पुलिस के पास पहुंच गई. रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स वीडियो के बारे में जानकर वह हैरान रह गई और शिकायत दर्ज करवाई. आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद जुलाई महीने से ही फरार था. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वीडियो बेचकर नवंबर और जून 2019 के बीच 5 लाख रुपये कमाए. आरोपी मिलिंद जेड से पुलिस ने 62 क्लिप बरामद किए है . रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी क्लिप एक पोर्नोग्राफी साइट पर अपलोड किए गए थे. पुलिस ने कहा कि वे अन्य पीड़ितों का पता लगाने की कोशिश कर रहे है. उन्होंने कहा कि मिलिंद जेड सुनिश्चित करता था कि वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त उसका चेहरा कैमरे में कैद न हो, जबकि महिलाओं का चेहरा प्रमुखता से दिखाया जाता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH