छत्तीसगढ़ - प्रेमी के प्यार में पगलाई पत्नी ने कराई पति की हत्या , 04 लाख में दी थी हत्या की सुपारी

बिलासपुर , 15/09/2024 4:30:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के प्यार में पगलाई पत्नी ने कराई पति की हत्या , 04 लाख में दी थी हत्या की सुपारी
बिलासपुर 14 सितंबर 2024 - बिलासपुर पुलिस ने तोरवा थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। मृतक की पत्नी ही हत्या की मास्टरमाइंड निकली, उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और मौका देखकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बीते 03 सितंबर 2024 को थाना प्रभारी राहुल तिवारी को ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस FSL टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि हत्या किसी तेज धार हथियार से की गई थी। मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी के रूप में हुई।

मृतक की पहचान होने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली CSP के निर्देशन में तोरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, इस दौरान उन्हें पता चला कि मृतक की पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरे का अपने पति से आए दिन विवाद होते रहता है जिसके चलते वह काफी परेशान रहती है। पुलिस ने जब नैना उर्फ अंजलि से बात की तो उसने पहले गोल मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन वह ज्यादा देर तक पुलिस को ऐसा नहीं कर सकी और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मृतक की पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि उसने अपने आशिक दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई और 4 लाख रुपए की सुपारी दी। योजना के अनुसार, दीपक महिलेश्वर ने अपने दोस्तों विक्की लहरे, अनिल रजक और अपने भाई कमल महिलेश्वर के साथ मिलकर सर्जिकल ब्लेड का उपयोग करके हत्या की घटना को अंजाम दिया और लाश को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू , बाईक और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के प्यार में पगलाई पत्नी ने कराई पति की हत्या , 04 लाख में दी थी हत्या की सुपारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH