माँ ने बेटी के प्रेमी को भेजवाया जेल , दुःखी बेटी ने हाथों में लगाई प्रेमी के नाम की मेहंदी और फिर,,

उत्तर प्रदेश , 15/09/2024 1:57:45 PM
Anil Tamboli
माँ ने बेटी के प्रेमी को भेजवाया जेल , दुःखी बेटी ने हाथों में लगाई प्रेमी के नाम की मेहंदी और फिर,,
वाराणसी 15 सितंबर 2024 - वाराणसी में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 5 दिन पहले पुलिस ने एक लड़के को अपनी नाबालिग प्रेमिका के अपहरण के इल्‍जाम में जेल भेज दिया था। प्रेमी के जेल जाने से दुखी प्रेमिका ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।रविवार की सुबह यह खबर फैली तो हर कोई दंग रह गया। यह घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव इलाके की है। 

आत्‍महत्‍या करने वाली प्रेमिका की उम्र 17 साल बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि किशोरी अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती थी। लेकिन उसकी मां को ये पसंद नही था। उसने किशोरी के ऊपर दवाब डालकर प्रेमी के खिलाफ अपरहण सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करवाया था।

पांच दिन पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी इस घटना से नाराज़ और बेहद दु:खी थी। उसने शनिवार की देर रात पहले अपने प्रेमी के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगाई फिर घर में सब के सो जाने के बाद उसने फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। 

आत्‍महत्‍या करने वाली किशोरी अपनी तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। मां आसपास के घरों में बर्तन मांजने का काम करती है। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या करने से पहले अपने प्रेमी का नाम हाथ पर मेहंदी से लिखा था। प्रेमी फिलहाल जेल में बंद है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH