राजधानी रायपुर में सामने आया शर्मनाक घटना , किरायेदार ने मकान मालिक की नाबालिग से किया दुष्कर्म ,,
रायपुर , 31-10-2020 5:05:24 PM
रायपुर 31 अक्टूबर 2020 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके में किराएदार द्वारा मकान मालिक की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
आरोपी किरायेदार का नाम रोशन गुप्ता बताया जा रहा है आरोपी रौशन गुप्ता मूलतः उत्तरप्रदेश का निवासी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया आरोपी रोशन गुप्ता पीड़ित बच्ची के घर पिछले एक साल से किराए में रह रह रहा था. उसी दौरान उसने डरा धमकाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती किया था. इसके चलते आरोपी को 2 महीने पहले घर से निकाल दिया गया. 2 दिन पहले जब पीड़िता के घर में कोई नहीं था, तब वह शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया. फिर वर्तमान में रह रहे किराए के घर में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने घर आकर अपने साथ हुई पूरी आपबीती परिजनों को बताई. जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर उरला थाने में धारा 363, 366, 376, 506 और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल आरोपी रौशन गुप्ता फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।














