प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , गुरुवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 30-10-2020 12:41:14 PM
रायपुर 30 अक्टूबर 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना का आंकडा गुरुवार को भी 2000 के पार रहा। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के कुल 2005 नये मरीज मिले , 03 संक्रमितों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1872 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए है। छत्तीसगढ़ में 22331 मरीज अभी भी एक्टिव हैं।
कोरोना के जिले वार आंकड़ों को देखे तो सबसे ज्यादा मरीज कोरबा से आये है कोरबा में गुरुवार को 237 नये मरीज मिले हैं वहीं रायपुर में 185 मरीज मिले हैं तो दुर्ग में 127, राजनांदगांव में 116, बालोद में 84, बेमेतरा 57, कवर्धा में 58, धमतरी में 44, बलौदाबाजार में 85, महासमुंद में 76, गरियाबांद 39, बिलासपुर 131, रायगढ़ 125, जांजगीर 137, मुंगेली 44, सरगुजा 53, कोरिया 36, सूरजपुर 26, जशपुर 31, बस्तर 40, कोंडागांव में 64, दंतेवाड़ा 50, सुकमा 36, कांकेर 68, बीजापुर में 25 नए मरीज मिले हैं।














