छत्तीसगढ़ - भारी बारिश ने मचाई तबाही , 100 से अधिक गांव बने टापू , कई मकान ढहा , जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त

जगदलपुर , 10/09/2024 12:46:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भारी बारिश ने मचाई तबाही , 100 से अधिक गांव बने टापू  , कई मकान ढहा , जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त
जगदलपुर 10 सितंबर 2024 - रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो गई है. सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. बस्तर संभाग के जिलों में जलभराव और रास्तों के कटने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से 20 मकान ढह गए हैं और प्रभावित 35 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

भारी बारिश के चलते NH- 30 पर आवागमन बंद हो गया है, और कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं. सुकमा जिले का सड़क संपर्क ओडिशा, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश से टूट गया है. इसके अलावा, बीजापुर से महाराष्ट्र का सड़क संपर्क मिंगाचल नदी में आई बाढ़ के कारण बाधित हो गया है।

दंतेवाड़ा जिले के 100 से अधिक गांव भारी बारिश के कारण टापू में तब्दील हो गए हैं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं. भारी बारिश के कारण 9 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 4% अधिक बारिश दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का अनुमान है।

बस्तर में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी पहले ही दी गई थी, और पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस बारिश के चलते कई क्षेत्र कट गए हैं, जिसमें सुकमा जिले के कुछ सड़कों पर पानी भर जाने की जानकारी सामने आई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH