विधायक के निवास में 18 साल की युवती की फांसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी

उत्तर प्रदेश , 10-09-2024 12:30:16 AM
Anil Tamboli
विधायक के निवास में 18 साल की युवती की फांसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी
भदोही 09 सितंबर 2024 - उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक ज़ाहिद जमाल बेग के घर में काम करने वाली 18 साल की नौकरानी का फांसी के फंदे से लटकता शव सोमवार को बरामद किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर क्षेत्र) अजय कुमार चौहान ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के मालिकाना मोहल्ला निवासी भदोही सदर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक ज़ाहिद जमाल बेग के घर में नाज़िया (18) नामक लड़की पिछले कई सालों से घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। 

अजय चौहान ने बताया कि वह विधायक के घर में सबसे ऊपर बने कमरे में रहती थी और उसका परिवार शहर के मामदेव पुर स्थित कांशीराम आवास में रहता है। चौहान ने बताया कि आज सुबह जब नाज़िया काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिजन ने अंदर झांककर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था और नाज़िया का शव पंखे पर दुपट्टे से बने फांसी के फंदे से लटक रहा था। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हर पहलू की जांच के लिये फोरेंसिक टीम भी काम कर रही है। शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 

विधायक जाहिद बेग ने बताया कि नाजिया पिछले आठ साल से उनके घर में काम कर रही थी, उसे घर में सबसे ऊपर बने स्टोर रूम में रहने की जगह दी गयी थी। आज सुबह जब दूसरी सहायिका नाजिया को जगाने गयी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। उसने इसकी सूचना घर के बाकी लोगों को दी, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH