छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को खिला दी एबॉर्शन की दवा , प्रेमिका की बिगड़ी तबियत , फिर हुआ यह,,

मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 07/09/2024 7:34:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को खिला दी एबॉर्शन की दवा , प्रेमिका की बिगड़ी तबियत , फिर हुआ यह,,
मोहला 08 सितंबर 2024 - प्रेमिका के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर घबराए प्रेमी ने गर्भपात की दवाई खिला दी। इससे प्रेमिका की तबीयत अत्याधिक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब जाकर मामला उजागर हुआ। प्रकरण में प्रेमी, उसका दोस्त तो गिरफ्तार हुए ही साथ ही अवैध रूप से गर्भपात की टेबलेट बेचने के जुर्म में मेडिकल दुकान संचालक और उसका कर्मचारी भी लपेटे में आ गए। मामला मोहला मानपुर जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि मानपुर ब्लॉक के फुलकोड़ो गांव निवासी चेतन दास मारकंडे के साथ वो प्रेमसंबंध में थी और इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी अपने प्रेमी चेतन दास को दी, तब प्रेमी ने उसे गर्भपात का टेबलेट लेकर खिला दिया। टेबलेट के असर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

पीड़िता के बयान के आधार पर बालोद जिला कोतवाली पुलिस ने धारा 88, 91 BNS कायम कर बालोद पुलिस की ओर से केस मोहला मानपुर जिले के खड़गांव थाना भेजा गया। बालोद कोतवाली से मिले प्रकरण पर खड़गांव पुलिस दो आरोपियों चेतन दास मारकंडे व जोहर लाल खैरवार को घर से गिरफ्तार किया। 

पूछताछ करने पर जोहर लाल ने गर्भपात का टेबलेट भर्रीटोला स्थित एक मेडिकल स्टोर से मेडिकल संचालक सदानंद सरकार तथा मेडिकल में काम करने वाले अपचारी बालक के मार्फत खरीदा गया बताया। खड़गांव पुलिस ने अवैध रूप से गर्भपात की टेबलेट बेचने वाले मेडिकल दुकान संचालक व उसके कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए चारों में से तीन को अंबागढ़ चौकी न्यायालय में तथा अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH