छेड़खानी की शिकायत करना 09 बच्चो की माँ को पड़ा भारी , आरोपी के परिजनों ने पार की हैवानियत की हर सीमा

उत्तर प्रदेश , 07/09/2024 8:07:32 AM
Anil Tamboli
छेड़खानी की शिकायत करना 09 बच्चो की माँ को पड़ा भारी , आरोपी के परिजनों ने पार की हैवानियत की हर सीमा
कन्नौज 07 सितंबर 2024 - विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ बच्चों की मां के साथ पड़ोसियों ने अमानवीय बर्ताव किया। उसका सिर मुड़वा कर मारपीट की। पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन बाद महिला पुलिस तक पहुंची जिसके बाद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच जारी है। 

महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है। वह मंगलवार दोपहर सड़कों पर रोती-भटकती देखी गई। उसका सिर मुड़ा हुआ था। लोगों ने उसे इस दशा में देखकर पुलिस को सूचना दी। विशुनगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गई। महिला ने बताया कि उसकी यह दशा करने वाले पड़ोसी हैं। जिन्होंने मारपीट की और सिर के बाल मुड़वा दिए। वह किसी तरह बच कर भाग निकली है। पूछताछ के बाद गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। 

थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि 01 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे उसका पड़ोसी बच्चूनाथ जो परिवार का ही है और रिश्ते में भतीजा लगता है, घर में घुस आया। उसे बदनीयती से दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध पर गालियां देते हुए भाग गया। 

जब वह उसके घर शिकायत करने गई, तो बच्चू नाथ, उसकी मां गुड्डी नाथ, पिता गुड्डू नाथ, पप्पू नाथ, राजा नाथ आदि ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसके सिर के बाल मुड़वा दिए। परिवार के लोगों ने गाली गलौज कर उसे थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी से वह भटक रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH