NH पर बड़ा हादसा - पिकअप और बस की टक्कर में 15 लोगो की मौत , 12 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश , 06/09/2024 5:04:46 PM
Anil Tamboli
NH पर बड़ा हादसा - पिकअप और बस की टक्कर में 15 लोगो की मौत , 12 से अधिक घायल
हाथरस 06 सितंबर 2024 - उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर पिकअप और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में जहां एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष हैं। जो कि आगरा के रहने वाले हैं। हादसा आज देर शाम मीतई गांव के पास हाईवे पर हुआ। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मैक्स लोडर में सवार लोग चालीसवें में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस से तेज रफ्तार मैक्स वाहन की टक्कर हो गयी। इस हादसे में मैक्स वाहन में सवार एक ही परिवार के 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 12 लोगोें को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि मैक्स सवार सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला से वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गये।

तत्कल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राहगीर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मेरी आंखों के सामने ये सब कुछ हुआ। ये हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। रोडवेज बस ने मैक्स में सामने से टक्कर मारी। मैक्स में करीब 30 से 35 लोग थे। हादसा बहुत भयावह हुआ है। लाशें बिखरी पड़ी थीं। लोग खून से लथपथ थे। चिल्ला रहे थे। महिलाएं बच्चों की भी मौत हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH