लाजवाब है सक्ती के सटोरिये , फंसने पर बना लेते है 'बाप' और बचते ही 'बाप' लगने लगता है 'पाप'

सक्ती , 06-09-2024 7:59:12 AM
Anil Tamboli
लाजवाब है सक्ती के सटोरिये , फंसने पर बना लेते है 'बाप' और बचते ही 'बाप' लगने लगता है 'पाप'
सक्ती 06 सितंबर 2024 - सट्टे के गढ़ सक्ती के सटोरियो का क्या कहना जब पुलिस की गिरफ्त में फंसते है तो गधे को भी "बाप" बना लेते है और निकलते ही वही "बाप" "पाप" लगने लगता है।

बात कुछ महीने पुरानी है जब कुछ बड़े सटोरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उस वक्त सटोरियो की हालत भीगी बिल्ली की तरह थी जो धीमी आवाज में म्यायु-म्यायु कर रहे थे लेकिन जैसे ही इनकी जमानत हुई एक बार फिर बब्बर शेर बनकर दहाड़ मारने लगे।

और ये हुआ इसलिए क्योंकि इनकी याददाश्त शायद कमजोर है ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि इनके कब्जे से जप्त मोबाईल और लेपटॉप अब भी पुलिस के कब्जे में है जिसमे इनका पूरा कच्चा चिट्ठा मौजूद है और अगर कोई इस मामले को उठा कर पुलिस में RTI के तहत यह जानकारी मांगे की सटोरियो से जप्त लेपटॉप और मोबाईल की सायबर रिपोर्ट का क्या हुआ तब एक बार फिर पुलिस एक्टिव हो जाएगी और जब मोबाईल और लेपटॉप का डेटा रिकवर होगा तो एक बार फिर ये बब्बर शेर भीगी बिल्ली बन जाएंगे।

सटोरियो से प्रताड़ित हुए एक मीडिया कर्मी ने बताया कि जिस समय सक्ती पुलिस एक्सन मोड में थी और सटोरियो को चूहों की तरह बिल से निकाल कर हवालात की हवा खिला रही थी उस वक्त एक सटोरिया जो सक्ती से बाहर अपने ससुराल में बैठ कर IPL में दांव लगवा रहा था उसने अपने भाई के जरिये उसे (मीडिया कर्मी) को फोन कराया और कहा कि आपकी भाभी (सटोरिये की पत्नी) घर मे गर्मागर्म भजिया तल रही है। आ जाओ दोनो भाई ( सटोरिया और मीडिया कर्मी) बैठ कर खाते है।

मीडिया कर्मी ने आगे बताया कि उसने सटोरिये का यह निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था जिसके बाद जब तक सटोरियो के खिलाफ पुलिस सख्त रही तब तक वह दुआ सलाम करते रहा लेकिन पुलिस के ढीला पड़ते ही सटोरिये के तेवर में जबरदस्त बदलाव आया और अब दुआ सलाम करना तो दूर मुलाकात होने पर चेहरे पर धुंए का छल्ला छोड़ता है।

अंत मे मीडिया कर्मी ने कहा भाई सक्ती के सटोरिये लाजवाब है जो फंसने पर "बाप"बना लेते है और बचते ही "बाप"उन्हें "पाप"लगने लगता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH