छत्तीसगढ़ - बचपन की दोस्ती के बीच आई लड़की , दोनो दोस्त ने एक दूसरे को मारा चाकू , एक कि मौत

बिलासपुर , 04/09/2024 7:38:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बचपन की दोस्ती के बीच आई लड़की , दोनो दोस्त ने एक दूसरे को मारा चाकू , एक कि मौत
बिलासपुर 05 सितंबर 2024 - तिफरा के बछेरापारा में रहने वाले बचपन के दोस्तों के बीच चार महीने पहले एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। बुधवार को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक युवक ने दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि तिफरा के बछेरापारा में रहने वाले राहूल सूर्यवंशी (19) और शुभम साहू (19) बचपन के दोस्त थे। बुधवार की सुबह राहुल बाइक लेकर मोहल्ले में घूमने के लिए निकला। घर के पास ही गली में उसकी मुलाकात शुभम से हो गई। चार महीने पहले हुए विवाद को लेकर शुभम और राहुल के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसी दौरान शुभम ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर राहुल पर हमला किया। इधर राहुल ने भी चाकू निकालकर शुभम पर वार किया। 

शुभम के वार से लहूलुहान राहुल गली में ही गिरकर तड़पने लगा। इधर राहुल के हमले में घायल शुभम भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन घायल राहुल को लेकर अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। 

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि करीब चार महीने पहले राहुल और शुभम के बीच एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। करीब एक महीने पहले इसी बात को लेकर शुभम ने राहुल पर चाकू से हमला किया था। मोहल्ले में ही दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। 

पुलिस ने हत्या के बाद भाग रहे शुभम साहू को नगपुरा से गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बाइक को गिराने की बात को लेकर हुए विवाद में हत्या की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH