पुलिस की वर्दी पहन कर महिला पुलिसकर्मियों को बनाता था हवस का शिकार , अब तक इतने महिला आरक्षकों का किया रेप

उत्तर प्रदेश , 05-09-2024 2:29:42 AM
Anil Tamboli
पुलिस की वर्दी पहन कर महिला पुलिसकर्मियों को बनाता था हवस का शिकार , अब तक इतने महिला आरक्षकों का किया रेप
बरेली 04 सितंबर 2024 - यूपी के बरेली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक 8वीं पास युवक ने नकली वर्दी पहनकर अलग-अलग जिलों की 10 महिला पुलिसकर्मियों को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया. उसने महिला पुलिस कर्मियों से 2 करोड़ रुपए की ठगी भी की. बताया जा रहा है कि युवक वर्मा सरनेम वाली युवतियों को टॉरगेट करता था. आरोपी की पहचान लखीमपुर के रहने वाले राजन वर्मा के रूप में हुई है।

बता दें कि राजन ने 1200 रुपए में पुलिस की फर्जी वर्दी सिलवाई और 700 रुपए में पुलिस के जूते खरीदे थे. इसके बाद वह पुलिस वाला बनकर केवल वर्मा सरनेम वाली महिला सिपाहियों को ही अपना टारगेट बनाता था. पहले वह महिला सिपाही से दोस्ती करता था और उनसे कहता था कि तुम भी वर्मा हो और मैं भी. मैं तुम्हारा प्रमोशन करवा दूंगा. जिसके बाद महिला सिपाही उसके झांसे में फंस जाती थी. उसके बाद शातिर प्यार का जाल बिझाकर उन्हें शादी का झांसा देता और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

राजन ने कानपुर देहात में तैनात एक महिला सिपाही से पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसे होटल ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला को राजन की सच्चाई पता चली तो चकमा देकर वहां से फरार हो गया. उसके बाद राजन ने पुलिस की वेबसाइट से महिला सिपाहियों की डिटेल लेकर नंबर अरेंज किए. उसके बाद फिर से वही काम शुरू किया. इस दौरान राजन ने एक महिला सिपाही से फर्जी तरीके से शादी भी रचाई और उससे 7 लाख रुपए की ठगी की।

राजन ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती बरेली में तैनात एक महिला सिपाही से हुई थी. जहां उसने महिला सिपाही को शादी का झांसा दिया. उसके बाद उसे कई बार होटल ले गया. जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं प्लॉट खरीदने के नाम से 6 लाख रुपए भी लिए. फिर फर्जी कागजात के जरिए महिला सिपाही के नाम से 23 लाख का लोन ले लिया. उसके खाते से जब लोन की किस्त कटी तो पूरा भंडा फूट गया।

अब तक लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और मुरादाबाद में छह महिला पुलिस कर्मियों ने इस बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है. एडिशनल एसपी ने बताया कि इस बदमाश ने अयोध्या पुलिस लाइंस में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भी रेप किया था. मामले का पता चलने पर आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली, लेकिन जब पीड़िता को आरोपी की असलियत का पता चला, तो उसने खुद ही आरोपी से दूरी बना ली थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH