जांजगीर चाम्पा - घर मे प्रेमियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर दो युवतियों ने खाया जहर , एक युवती कि मौत

जांजगीर चाम्पा , 04/09/2024 6:03:14 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - घर मे प्रेमियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर दो युवतियों ने खाया जहर , एक युवती कि मौत
जांजगीर चाम्पा 04 सितंबर 2024 - इस वक्त कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. यहां प्रेमीयो के साथ पकड़े जाने के बाद दो लड़कियों ने कीटनाशक पी लिया। उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के दौरान एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है, जिसका ईलाज अभी भी जारी है। 

मृत लड़की नाबालिग बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम खोखरा के घर में एक लड़की अकेली थी तो वह अपनी सहेली को भी बुला ली थी। फिर दोनों ने अपने-अपने प्रेमी को भी मिलने के लिए बुला लिया। दोनो लड़कियां अपने घर मे अपने-अपने प्रेमियों के साथ थे उसी वक्त मोहल्ले के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। मोहल्ले वासियों ने इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को दी। जिसके बाद उसके माता-पिता घर पहुंचे तब तक दोनों युवक घर मे ही थे। 

मोहल्ले वालों ने दोनों लड़को की जमकर पिटाई कर दी। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी और लोग इकट्ठा होने लगे। इसी बीच दोनों लड़कियों ने एक साथ कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक ने ईलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी युवती जिंदगी और मौत के बीच अभी भी झूल रही है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों लड़कियों के माता -पिता जब काम करने बाहर चले जाते थे तब दोनों युवक उनके घर आया करते थे। इस बात की जानकारी मोहल्ले के लोगों को लग गई थी और मोहल्ले के लोग इस ताक में थे कि इन्हें रंगे हाथ पकड़ा जाय। घटना के दिन जब लड़कियों के माता-पिता घर से बाहर गए थे तब दोनों युवक घर आ गए और मोहल्ले वालों ने दोनो युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। 

इस घटना से दोनों लड़कियों को समाज और घर परिवार में बेइज्जती का डर सताने लगा और बेइज्जत होने से पहले उन्होंने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है दोनों लड़कियों का दो लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़कियो के घरवाले जब काम पर चले जाते थे तब अक्सर दो युवक इनके घर आते और यहाँ काफी देर तक समय गुजारने के बाद वापस लौटते।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH