छत्तीसगढ़ - सरकारी योजना का महज कुछ रुपये पाने के लिए इन 13 लोगों ने अपनी पत्नियों के साथ किया,,

गरियाबंद , 02/09/2024 8:22:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी योजना का महज कुछ रुपये पाने के लिए इन 13 लोगों ने अपनी पत्नियों के साथ किया,,
गरियाबंद  03 सितंबर 2024 - सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोग कई जतन अपनाते हैं, लेकिन गरियाबंद जिले में 13 लोगों ने जो कारनामा किया, वह चौंकाने वाला है। इन लोगों ने अपनी ही पत्नी से दोबारा विवाह कर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार से 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि हड़प ली। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ लोगों के दो से तीन बच्चे भी हैं।

इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब गरियाबंद के कलेक्टर अरविंद पांडेय के पास 05 फरवरी 2024 को कुछ ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, इन 13 लोगों ने आर्य समाज मंदिर में अपनी पत्नियों से दोबारा विवाह कर अंतरजातीय विवाह योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। जांच के बाद यह शिकायत सही पाई गई, और 31 अगस्त 2024 को कलेक्टर ने सभी आरोपियों पर FIR दर्ज कराने के आदेश दिए।

योजना की राशि हड़पने वाले आरोपियों के नाम..

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के अमरदास टंडन , टीकम रात्रेव , गैंदराम सोनवानी , अमरदास मिरी , तामेश्वर राम मतावले , मोहित कुमार देवदास , अमर दास डहरिया , दिलीप बंजारे , मोहन सिन्हा और छुरा ब्लाक के मोहन गंधर्व व राकेश टोडर इसके अलावा, दो अन्य आरोपी देवेन्द्र खूंटे और जितेन्द्र कुमार धृतलहरे का संबंध दूसरे जिलों से है।

क्या है अंतरजातीय विवाह योजना ???

इस योजना के तहत, यदि कोई गैर अनुसूचित जाति का युवक या युवती अनुसूचित जाति के युवक या युवती से विवाह करता है, तो उन्हें ढाई लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसी योजना का फायदा उठाने के लिए इन 13 लोगों ने धोखाधड़ी की।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH