तीन शिक्षक बने हैवान , दो छात्राओं को कमरे में कैद कर छः दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म ,,

बिहार , 28-10-2020 10:03:48 PM
Anil Tamboli
तीन शिक्षक बने हैवान , दो छात्राओं को कमरे में कैद कर छः दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म ,,
सीतामढ़ी 28 अक्टूबर 2020 - बिहार के सीतामढ़ी जिले में तीन शिक्षकों ने बेहद ही घिनौनी वारदात को अंजाम देते हुए दो छात्राओं को कैद कर उनके साथ छह दिन तक दुष्कर्म किया गया है . 

जब छात्राओं को तलाशने के लिए पुलिस की सरगर्मी बढ़ी तो घबराये शिक्षकों ने छात्राओं को छोड़ दिया. इसके बाद घर पहुंची दोनों छात्राओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई. 

इस मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा शिक्षक फरार है. जानकारी के मुताबिक सुरसंड थाना क्षेत्र की रहने वाली दो छात्राएं 21 अक्टूबर से गायब थीं. दोनों छात्राएं आपस में चचेरी बहनें हैं. एक साथ दोनों के गायब होने से परिजनों के होश उड़ गए. इस मामले में थाना सुरसंड पुलिस से शिकायत की गई थी. 

पुलिस ने छात्राओं को तलाशने के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया. इसके बाद अचानक दोनों बहनें घर पहुंच गईं और पीड़ित छात्राओं ने परिजनों को आपबीती बताई. उन्होंने कहा कि उनके शिक्षक ही बहला फुसलाकर उन्हें अपने साथ ले गये थे. एक सुनसान स्थान पर दोनों को एक घर में कैद करके रखा गया. छात्राओं का आरोप है कि तीनों शिक्षकों ने छह दिन तक उनके साथ दुष्कर्म किया. ​

वहीं, छात्राओं द्वारा दुष्कर्म की जानकारी दिये जाने पर परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया. पुलिस ने पीड़ित छात्राओं द्वारा दिये गये बयान के आधार पर चांदपट्टी गांव स्थित उर्दू मखतब मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर पासवान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाही के प्रधानाध्यापक रविंद्र राम और प्राइवेट शिक्षक चंदन कुमार ​के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म दर्ज कर लिया है. पुलिस ने लोगों की सहायता से शंकर पासवान और रविंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चंदन कुमार फरार बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH