जांजगीर चाम्पा - अग्रवाल मोबाईल दुकान में बड़ा हादसा , एक युवक की मौत और दो की हालत नाजुक
जांजगीर चाम्पा , 03-09-2024 3:24:42 AM
जांजगीर चाम्पा 02 सितंबर 2024 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है. यह घटना चांपा के मोबाइल दुकान की है. मृतक का नाम आशु खान बताया जा रहा है जो भटगांव का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, चाम्पा सदर बाजार के अग्रवाल मोबाइल की दुकान में तीनों युवक इलेक्ट्रिक का काम कर रहे थे. इस दौरान इलेक्ट्रिक बॉक्स उठाते समय करंट की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए NKH हॉस्पिटल लाया गया जहां डाक्टर ने आशु खान को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल रमाकांत पटेल और इब्रार खान का ईलाज जारी है।
















