नौकरानी से रेप के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार , गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी के साथ वाली तश्वीर हो रही है वायरल

उत्तर प्रदेश , 03-09-2024 2:31:53 AM
Anil Tamboli
नौकरानी से रेप के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार , गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी के साथ वाली तश्वीर हो रही है वायरल
जौनपुर  02 सितंबर 2024 - प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी जौनपुर के एक कांग्रेसी नेता पर उन्हीं के घर मे काम करने वाली नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया है। नौकरानी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने बीते रविवार को पॉक्सो और रेप का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। कांग्रेस नेता को जेल भेजने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

शहर की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वो किशोरावस्था से ही कजियाना मोहल्ला निवासी कांग्रेस नेता मुफ्ती मेहदी के घर झाड़ू पोछा और बर्तन धोने का काम करती थी। किशोरावस्था के दौरान ही मुफ्ती मेहदी ने उसे फुसलाना शुरू कर दिया। उसे अपने प्रेमजाल और शादी के झांसे में लेकर एक दिन शारीरिक संबंध बना लिया। अपने इस कुकर्म का उसने वीडियो और फोटो भी बना लिया। इसके बाद वो लगातार उसका शोषण करने लगा। पीड़िता इसका विरोध करती तो फोटो वीडियो दिखाकर उसको धमकी दी जाती थी।

किशोरावस्था से शोषण का शिकार हो रही पीड़िता ने आखिरकार एक दिन हिम्मत जुताई और वो थाने पहुंच गई। वहां उसने बताया कि मुफ्ती मेहदी ने उसका बरसों रेप किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद करके पीटा भी जाता था। इससे डर कर वो चुपचाप अपने पर होने वाले अत्याचार को सहती रही। खुद पर हुए जुल्म की दास्तां जब पीड़िता ने सुनाई तो पुलिस ने बिना देरी किए FIR दर्ज कर ली। इसमें पॉक्सो और दुष्कर्म समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस नेता मुफ्ती मेहदी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने के बाद हर तरफ आरोपी मुफ्ती मेहदी की एक फोटो तेजी से वायरल होने लगी। इस फोटो में वो प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ खड़ा दिख रहा है। इस फोटो के वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH