छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉटल में पुलिस की दबिस , जुआ खेलते 09 रईसजादे गिरफ्तार

रायपुर , 30-08-2024 8:26:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉटल में पुलिस की दबिस , जुआ खेलते 09 रईसजादे गिरफ्तार
रायपुर 30 अगस्त 2024 - राजधानी पुलिस ने एक बार फिर से बड़े होटल में छापेमारी कर जुआ के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने शहर के होटल पिकाडली में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में कई हाई प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं. पुलिस ने मौके से 4 लाख से अधिक नगदी और ताश पत्तियां बरामद की है. यह पूरा मामला सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को 29 अगस्त 2024 को सूचना मिली कि सरस्वती नगर स्थित पिकाडली होटल के कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों से रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सरस्वतीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल के कमरा नंबर 311 में छापा मारा. जहां जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नगद 4 लाख 7000 रुपये और ताशपत्ती जब्त किया है. जुआरियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध दर्ज किया गया है. प्रकरण में होटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है उनमें संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी और मनोहर मंधानी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में छापेमारी कर जुआ का पर्दाफाश किया था. इस दौरान 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था और मौके से 2 लाख रुपये नगद जब्त की गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कृषि विस्तार अधिकारी देव नारायण साहू को उम्रकैद की सजा, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH