देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमितो का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,

देश , 28-10-2020 4:46:49 PM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमितो का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2020 -  देश में लगातार कोरोना का कहर जारी है, सरकार की ओर से भी लोगों से एतियात बरतने की अपील की जा रही है. इस बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43,893 नए मामले सामने आए हैं. वहीं,508 लोगों की मौत हो गई. 

मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. मंगलवार को करीब तीन महीने बाद 36469 मामले आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 79 लाख 90 हजार 323 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 20 हजार 10 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं, 72 लाख 59 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 6 लाख 10 हजार 803 लोगों का इलाज चल रहा है.  

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज बताया है कि देश में 27 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10 करोड़ 54 लाख 87 हजार 680 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख 66 हजार 786 सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.5% है जबकि रिकवरी रेट 90.62% है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है.  

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,363 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,54,028 हो गई. राज्य में कोविड-19 से 115 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,463 हो गई. इस महामारी से 7,836 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,78,496 हो गई हैं. राज्य में अभी 1,31,544 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH