एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर पी पर की खुदकुशी , मृतकों में 13 माह की बच्ची भी शामिल

उत्तर प्रदेश , 28/08/2024 1:45:41 PM
Anil Tamboli
एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर पी पर की खुदकुशी , मृतकों में 13 माह की बच्ची भी शामिल
इटावा 28 अगस्त 2024 - उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कर्जदारों से परेशान किसान ने परिवार समेत जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सैफई क्षेत्र के भदेई गांव निवासी किसान दया शंकर लंबे समय से आर्थिक समस्या झेल रहे थे। उनके ऊपर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज था। इससे तंग आकर दया शंकर ने अपनी भाभी पूजा और भतीजी के साथ आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठाया। पूजा दयाशंकर की दिवंगत भाई उमाशंकर की पत्नी थी। 

दयाशंकर ने पूजा और उसकी 13 माह की मासूम भतीजी शिवी को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ दिया था। इसे पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

SSP संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक किसान दयाशंकर की मां ने भदेई गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तीनों आरोपी उपेंद्र यादव, जितेंद्र यादव और रिंकू यादव में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया की कर्ज के अलावा पारिवारिक विवाद की भी बात सामने आ रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भदेई गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH