छत्तीसगढ़ - इलेक्ट्रिक लोको शेड में बड़ा हादसा , 15 फीट की ऊंचाई से गिरा रेल का इंजन , मचा हड़कंप

बिलासपुर , 28/08/2024 11:20:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इलेक्ट्रिक लोको शेड में बड़ा हादसा , 15 फीट की ऊंचाई से गिरा रेल का इंजन , मचा हड़कंप
बिलासपुर 28 अगस्त 2024 - इलेक्ट्रिक लोको शेड में अचानक क्रेन का रोप वायर टूट गया। इससे क्रेन से जिस इंजन को उठाया गया था, वह 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, नीचे कोई भी कर्मचारी नहीं मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना के कारण इंजन , प्लेटफार्म व कुछ और रेल संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई। घटना के बाद रेलकर्मियों में भारी आक्रोश है।

रेलवे स्टेशन के उस पार लोको शेड है, जहां इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत की जाती है। मंगलवार की देर शाम भी मरम्मत का कार्य जारी था। इंजन के नीचले हिस्से का परीक्षण करने के लिए हैवी क्रेन से एक इंजन को उठाया गया। अभी क्रेन के सहारे इंजन 15 फीट ऊंचाई पर पहुंचा था, तभी अचानक क्रेन के एक तरफ रोप वायर टूट गया। इससे दूसरे तरफ के वायर पर लोड पड़ा और वह भी टूट गया। क्रेन का दोनों वायर टूटते ही इंजन नीचे गिर गया।

इंजन गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास काम करे रहे कर्मचारी दहशत में आ गए और इधर- उधर भागने लगे। कुछ पल के लिए कर्मचारी यह सोचकर घबरा गए कि कहीं इंजन के नीचे कोई कर्मचारी तो नहीं। गनीमत रही ऐसा कुछ नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजन का नीचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्लेटफार्म भी टूट गया है। घटना से किसी तरह जनहानि तो नहीं हुई लेकिन, लोको शेड में काम करने वाले कर्मचारी दहशत में हैं। वह इस घटना को पूरी तरह रेल प्रशासन की जिम्मेदारी मान रहे हैं। नाराज कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह काम बंद कर हंगामा किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH