इस वजह से महिला ने तीन बच्चो के साथ खाया जहर , दो की मौत और दो की हालत नाजुक ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस वजह से महिला ने तीन बच्चो के साथ खाया जहर , दो की मौत और दो की हालत नाजुक ,,
झालावाड़ 28 अक्टूबर 2020 - राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक दिलहला देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी मिल रही है कि नौ महीने तक बच्चे को अपनी कोख पर पालने वाली मां ने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया और उसके बाद खुद में पी लिया. 

इस घटना में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है. वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. मामला उन्हेल थाना क्षेत्र के हजरिया कंजर डेरे का है. यहां पर एक विधवा महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ विषाक्त पदार्काथ का सेवन कर लिया, जिसमें महिला और उसके 3 माह के बच्चे की मौत हो गई तो वहीं दो बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है. 

दोनों बच्चों का चौमेहला के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.  जानकारी के अनुसार मृतका सुमित्रा बाई के पति की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी, उसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में अकेले रहती थी, आज अचानक से अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर पी लिया, जिससे उसकी और 3 माह के बच्चे की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण महिला और उसके बच्चों को चौमहला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और उसके तीन माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो बच्चियों का गंभीर हालत में उपचार जारी है, जिन्हें झालावाड जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आर्थिक तंगी और अन्य परेशानियों के चलते महिला के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है.

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH