जबरजस्ती शराब पिला कर नाबालिग से गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 27/08/2024 8:47:30 PM
Anil Tamboli
जबरजस्ती शराब पिला कर नाबालिग से गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
आगरा 28 अगस्त 2024 - आगरा के मेहताब बाग (एत्मादुद्दौला) के पास रविवार की रात एक नाबालिग के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों को नाबालिग पहले से जानती थी। आरोपी उसकी बस्ती में रहते हैं। आरोप है कि बहाने से लेकर गए थे। जबरन शराब पिलाई उसके बाद बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एत्मादुद्दौला थाना इंचार्ज डीपी तिवारी ने बताया कि रात करीब पौने ग्यारह बजे एक किशोरी अपने माता-पिता और भाई के साथ थाने पर आई। किशोरी ने बताया कि बस्ती के आलोक, पियूष व दिनेश उसे बहाने से ऑटो में मेहताब बाग की तरफ लेकर गए थे। रास्ते में जबरन उसे शराब पिलाई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक सुनसान स्थान पर ऑटो रोका। तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेकर पीड़िता को तत्काल मेडिकल के लिए भेजा गया। मुकदमा लिखा गया। मेडिकल में शराब की पुष्टि नहीं हुई। पीड़िता कई बार अपने बयान बदल चुकी है। अब पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। जिस समय की किशोरी घटना बता रही है उस समय आरोपित कहां थे। यह सर्विलांस से पता किया जा रहा है। इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH