छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर रेप , युवती हुई प्रेग्नेंट , तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 27/08/2024 7:19:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर रेप , युवती हुई प्रेग्नेंट , तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर 28 अगस्त 2024 - युवती के साथ रेप के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने युवती को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक 1 अप्रैल 2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू निवासी वेद परसदा ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैंड नहर पारा मस्तूरी , बबलू निवासी जयराम नगर और मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के साथ आया और प्रार्थिया को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने की बात कही।

आरोपी रामायण साहू प्रार्थिया और उसकी कोरबा निवासी सहेली को अपने घर ले गया. फिर रात में आरोपी व उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने का बहाना कर घुसे. पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे, जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. रामायण साहू ने पीड़िता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता घटना वाले दिन ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आ रही थी तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू और बबलू दोनों ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया, और तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे. इस दौरान पीडिता 03 माह की गर्भवती हो गई।

मामले में आरोपी रामायण साहू ने 23 नवंबर 2022 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर उसे गिरफ्तार किया गया था. मामले में अन्य आरोपी फरार थे, जिन की तलाश जारी थी. वहीं पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे और मेलू उर्फ मेलाराम सारथी निवासी मस्तूरी को उनके घर से गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH