छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर पथराव , पुलिस कर्मियों की फाड़ी वर्दी , 10 लोगो को लिया गया हिरासत में

बिलासपुर , 27/08/2024 9:38:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर पथराव , पुलिस कर्मियों की फाड़ी वर्दी , 10 लोगो को लिया गया हिरासत में
बिलासपुर 27 अगस्त 2024 - बिलासपुर जिले के रतनपुर में जन्माष्टमी पर्व पर देर रात डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवकों ने हमला कर दिया और झूमा झटकी करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी. इस दौरान युवकों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव भी कर दिया. वारदात के बाद तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला रतनपुर के गांधीनगर का है। 

जन्माष्टमी पर सोमवार की रात रतनपुर में अलग-अलग जगहों पर युवकों की टोलियां मटकी फोड़ने निकली थी. इस दौरान डीजे की धुन पर युवक थिरकते हुए शहर भ्रमण कर रहे थे. अन्य समितियों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम तय समय पर खत्म कर दी, लेकिन गांधी नगर में युवाओं की टोली देर रात तक डीजे बचाते हुए घूमते रहे।

देर रात थाने की पेट्रोलिंग टीम युवकों को डीजे बंद करने की समझाइश देने पहुंची. आरोप है कि इस दौरान युवक शराब के नशे में डीजे की धुन पर थिरक रहे थे और तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे. मना करने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी करते हुए दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसके बाद हंगामा मचाने लगे. फिर झूमा झटकी करते हुए आरक्षकों को घेर लिया, और धक्का मुक्की करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

हंगामा के दौरान युवकों ने पुलिस कर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी. पुलिस की गाड़ी में पथराव कर तोड़फोड़ भी कर दी. इधर हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस की गाड़ी देखकर युवक इधर-उधर भागने लगे. पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. बिलासपुर ASP अर्चना झा ने बताया, इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH