दो सहेलियों ने एक ही दुपट्टे से फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

उत्तर प्रदेश , 27/08/2024 7:12:31 AM
Anil Tamboli
दो सहेलियों ने एक ही दुपट्टे से फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस ने जताई इस बात की आशंका
फर्रूखाबाद 27 अगस्त 2024 - फर्रूखाबाद में दो युवतियों के शव पेड़ से एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले हैं. ये दोनों सहेलियां देर शाम परिवार के साथ जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने के लिए निकली थीं. जब देर रात तक वो वापस नहीं लौटीं तो घरवालों ने सोचा कि वो रिश्तेदारी में रुक गई होंगी. बाद में जब दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिलने की जानकारी हुई तो दोनों के घर में कोहराम मच गया.

यह घटना कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास की है, जहां आम के बाग में दोनों युवतियों के शव फंदे से लटकते हुए मिले. जब गांववालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वो बेटियों के शव को लटकता हुआ देखकर दंग रह गए. शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, पेड़ पर लड़कियों के चढ़ने के निशान भी मिले हैं।

दोनों लड़कियां पक्की दोस्त भी थीं और वो परिवार के साथ देर रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने निकली थीं. इस कार्यक्रम स्थल से करीब 150 मीटर दूर आम के बाग में एक ही दुपट्टे से दोनों की लाश लटकते हुए मिली थी. पुलिस को मौके से एक लड़की के ममेरे भाई का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार, ममेरा भाई परिवार के साथ ही जन्माष्टमी कार्यक्रम देख रहा था. परिजनों की ओर से भी हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH