जांजगीर चाम्पा - आंगनबाड़ी में निकली बम्फर भर्ती , इस तारीख तक करे आवेदन
जांजगीर चाम्पा , 26/08/2024 1:48:23 PM
जांजगीर चाम्पा 26 अगस्त 2024 - एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत आंगनबाडी केंन्द्र हरिजनपारा उच्चभिट्ठी , टिकलीपारा बोकरेल , कल्मीटार (नवागांव), खरमोरा नवागांव , धनुवारपारा सोनबरसा , लालसागरपारा महुदा ब , नेवारपारा जूनाडीह , केराकछार पतरापाली एवं टिनटिकिया कण्डरा में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 27 अगस्त 2024 से 18 सितम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है।
















