दूसरी जाति के युवक के साथ प्यार करना युवती को पड़ा भारी , पिता ने उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश , 24/08/2024 7:06:05 PM
Anil Tamboli
दूसरी जाति के युवक के साथ प्यार करना युवती को पड़ा भारी , पिता ने उतारा मौत के घाट
बलिया 25 अगस्त 2024 - उत्तर प्रदेश के बलिया में बीते गुरुवार को गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव के नहर में युवती का शव मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता को गिरफ्तार किया है। दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करने और शादी की जिद करने पर पिता ने अपनी पुत्री की हत्या कर दी थी। 

पुलिस के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव के नहर में एक युवती का शव मिला था. शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई थी आज शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवती के पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना गड़वार मूल चंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी निवाहन वर्मा पुत्र रामउछाह निवासी हरखबसंत थाना पकड़ी को गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर चट्टी के पास से सुबह गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पुत्री किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती थी और शादी करने कि जिद पर अड़ी हुई थी बार बार समझाने के बावजूद भी मान नहीं रही थी तो उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पास की नहर में फेक दिया। 

पुलिस ने आरोपी कि निशानादेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है और BNS की धारा 103 ( 1) , 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH