छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में नाबालिग के साथ हैवानियत , दो आरोपियों ने दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम

सरगुजा , 24/08/2024 9:21:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में नाबालिग के साथ हैवानियत , दो आरोपियों ने दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम
अम्बिकापुर 24 अगस्त 2024 - सरगुजा जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग अपने दोस्त और सहेलियों के साथ घूमने के लिए गई थी. इस दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अनजाम दिया. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के अनुसार, प्राथिया ने 21 अगस्त को उदयपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 20 अगस्त को उसकी नाबालिग बहन अपनी सहेलियों के साथ बाहर घूमने गई थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसे ढूंढने के बाद पाया कि वह अपनी सहेली के घर में रुकी थी. जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ।

नाबालिग ने बताया कि वो अपने अन्य 2 सहेलियों के साथ घूमने के लिए विधि से संघर्षरत बालक के साथ बाईक में बैठकर झुंझ झरना खरसुरा गई हुई थी. वहां पहले से ही राकेश उर्फ छोटू और गिरजा प्रसाद मौजूद थे. आरोपियों ने पीड़िता की सहेलियों को धमकाकर भगा दिया और फिर विधि से संघर्षरत बालक और गिरजा प्रसाद ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. वहीं तीसरा आरोपी राकेश बाईक के पास खड़ा होकर पूरा मंजर देख रहा था।

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी नाबालिग को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची और सुबह परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और 184/24 धारा 70 (2) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) 6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जिसमें आरोपी गिरजा प्रसाद उर्फ ​​छोटे (21 वर्ष) और राकेश उर्फ ​​छोटू (20 वर्ष) और एक नाबालिग है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH