नाबालिग का अपहरण कर रेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी

उत्तर प्रदेश , 23/08/2024 8:50:43 PM
Anil Tamboli
नाबालिग का अपहरण कर रेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी
शाहजहांपुर 24 अगस्त 2024 - शाहजहांपुर में घर के बाहर सो रही नाबालिग को तीन युवक पहले उठा ले गए। एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के विरोध करने पर युवक के साथियों ने मारपीट कर उसे बेहोशी की हालत में उसे तालाब के किनारे डाल दिया। रात में नाबालिग लड़की के पिता ने जब बेटी को चारपाई से गायब देखा तो उसकी तलाश की। 

इसके बाद तालाब के किनारे नाबालिग बेहोशी हालात में मिली होश में आने पर आप बीती बताई जिसके बाद इस मामले में तहरीर दी गई। तहरीर में नाबालिग के पिता ने बताया कि गुरुवार को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 11 बजे जब वह पेशाब करने उठा तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। रात में ही उसने बेटी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। 

काफी प्रयास पर रात लगभग ढाई बजे उसके घर से डेढ़ सौ मीटर दूर तालाब किनारे बेटी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर बेटी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सुधीर, उसका भाई राहुल और उनका दोस्त शैलेन्द्र उसे सोते से उठा ले गए। सुधीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 

सीओ सदर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH