पैसों की खातिर एक माँ ने अपनी ही नाबालिग बेटी की तीन बार करा दी शादी , मामले का ऐसे हुआ खुलासा ,,

मध्य प्रदेश , 26-10-2020 6:05:08 PM
Anil Tamboli
पैसों की खातिर एक माँ ने अपनी ही नाबालिग बेटी की तीन बार करा दी शादी , मामले का ऐसे हुआ खुलासा ,,
मंडला 26 अक्टूबर 2020 - एक मां ने पैसों की खातिर अपनी ही नाबालिग बेटी की तीन बार शादी कर दी. आरोपी मां ने तीसरी बार अपनी नाबालिग बेटी की शादी महज 80 हज़ार रुपये में कर दी. यह घटना मध्‍य प्रदेश के मंडला जिले की है. 

मामले की जानकारी तब हुई जब दिल्ली में अपने पति की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर नाबालिग ने पुलिस में शिकायत की. दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी मंडला पुलिस को दी जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कोतवाली में अपराध दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मंडला जिले की एक नाबालिग बालिका की शादी उसकी सगी मां ने दिल्ली में एक युवक से कर दी. मामले की जानकारी तब हुई, जब नाबालिग बच्ची ने अपने पति की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर दिल्ली पुलिस को डायल 100 पर फोन कर सूचना दी. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस द्वारा नाबालिग बच्ची को उसके पति से बचाकर मंडला पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी गई. 

नाबालिग पीड़िता द्वारा दिल्ली पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मंडला थाना कोतवाली पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया. नाबालिग बच्‍ची के मंडला पहुंचने पर पुलिस ने उससे पूरे मामले की जानकारी ली तो चौंकाने वाली बात सामने आई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने 80 हज़ार रुपये लेकर दिल्ली में उसकी शादी कर दी. यह उसकी तीसरी शादी थी, इससे पहले भी उसकी मां, नाबालिग बेटी की 2 बार शादी कर चुकी थी. पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसकी मां, शादी करने वाले 2 युवकों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

नाबालिग से दिल्ली में शादी करने वाले आरोपी सहित 2 अन्य आरोपियों की तालाश की जा रही है. मंडला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि इस नाबालिग बच्ची ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी कि वह नाबालिग है और उसकी मां व कुछ अन्य सदस्यों ने एक व्यक्ति से पैसे लेकर उसकी शादी की है. जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई है वह व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है. दिल्ली में शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जीरो में एफ आई आर दर्ज की थी. बालिका के साथ एफ आई आर मंडला पुलिस को प्राप्त हुई. इस पर थाना कोतवाली में आईपीसीकी धारा 366, 370 और पॉक्‍सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH