छत्तीसगढ़ - कारोबारी महेश केडिया के बेटे की हत्या का खुलासा , मृतक ने ही दी थी अपने हत्या की सुपारी

सरगुजा , 23/08/2024 10:15:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कारोबारी महेश केडिया के बेटे की हत्या का खुलासा , मृतक ने ही दी थी अपने हत्या की सुपारी
अम्बिकापुर 23 अगस्त 2024 - युवा व्यवसायी की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कातिल कोई और नहीं बल्कि कारोबारी का नौकर ही निकला. इस हत्याकांड में हैरत की बात यह है कि मृतक अक्षत अग्रवाल ने ही अपने आप को मारने के लिए आरोपी को सुपारी दी थी. जिसके बाद आरोपी नौकर ने तीन गोली मारकर अक्षत की हत्या कर दी. जिसकी लाश कार में चठिरमा जंगल में मिली थी. मृतक ने खुद को जान से मारने की सुपारी क्यों दी पुलिस इसकी जांच कर रही है. यह मामला अंबिकापुर से गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, स्टील कारोबारी के पुत्र अक्षत अग्रवाल की 21 अगस्त को चठिरमा जंगल किनारे कार में खून से लथपथ लाश मिली थी. अक्षत की तीन राउंड गोली मारकर हत्या की गई थी. मामले में 24 घंटे के भीतर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ के बाद आज एसपी योगेश पटेल ने की। 

उन्होंने ने बताया कि मृतक अक्षत अग्रवाल के नौकर ने ही उसकी हत्या की थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि अक्षत अगरवाल ने खुद को जान से मारने की सुपारी दी थी. सौदा 50 हजार नगद , सोने की चेन और सोने का कड़ा में हुआ था. लेकिन मृतक अक्षत अग्रवाल अपने आप को मारने आरोपी नौकर को सुपारी क्यों दी पुलिस इसकी जांच कर रही है. आरोपी से हत्या में उपयोग किए गए तीन पिस्टल समेत जिंदा कारतूस जब्त किये गए हैं।

बता दे कि अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में 21 अगस्त को मिली थी. युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया. अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था. इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था. वहीं मामले में पुलिस ने उसके नौकर को घटना के बाद हिरासत में लिया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH