छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रेक पर बैठ कर मोबाईल चलाना दो लोगो को पड़ा भारी , तेज रफ्तार से एक्सप्रेस आई और,,

बिलासपुर , 22/08/2024 1:10:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रेक पर बैठ कर मोबाईल चलाना दो लोगो को पड़ा भारी , तेज रफ्तार से एक्सप्रेस आई और,,
बिलासपुर 22 अगस्त 2024 - जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देख रहे दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और अपने पैर गवां बैठे. दोनों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि एक युवक और अधेड़ मोबाइल देखने में इतने डूब गए थे कि ट्रेन आने से हड़बड़ाए दोनों लोगों को संभलकर भागने का मौका नहीं मिला. ट्रेन उनके पैर से गुजर गई, जिससे दोनों के पैर कट गए।

 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वसुंधरा नगर में रहने वाले सतीश मनहर और सुनील दीवाकर सहित अन्य युवक बुधवार की रात वसुंधरा नगर स्थित अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देखते हुए आपस में बाचतीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आई. मोबाइल देख रहे अधेड़ और युवक को ट्रेन आने की भनक तक नहीं लगी।जब तक वो संभल पाते और अपने आप को बचाने की कोशिश करते, लेकिन दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक जब एक्सप्रेस ट्रेन आई, तब वहां कई युवक बैठे थे. उन्होंने दूर से ट्रेन को देख लिया और अपने साथियों को आवाज देकर भागने के लिए बोला. इस दौरान वहां बैठे युवकों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक और अधेड़ का पैर कट गया है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH