जांजगीर चाम्पा - थाना प्रभारी और आरक्षक के साथ मारपीट , पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

जांजगीर चाम्पा , 22/08/2024 10:20:05 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - थाना प्रभारी और आरक्षक के साथ मारपीट , पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
जांजगीर चाम्पा 22 अगस्त 2024 - आपराधिक प्रवृत्ति के सरपंच ने साथियों के साथ थाना प्रभारी और आरक्षक की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार सरपंच आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसका गुंडा रजिस्टर में नाम भी दर्ज है। सरपंच के साथी भी नामी बदमाश है। 

मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को प्रियांशु सांडे निवासी ग्राम बिरगहनी थाना बलौदा ने बलौदा थाना में शैलेंद्र कुर्रे और उसके साथियों के द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। घटना की तस्दीक करने पर पता चला कि दूसरे पक्ष से शैलेन्द्र कुर्रे एवं अन्य के साथ भी मारपीट हुई है और वे घायल है। जिस पर शैलेंद्र कुर्रे की तरफ से भी थाना बलौदा में मारपीट का अपराध दर्ज किया गया। 

शैलेंद्र कुर्रे को डाक्टरी मुलाहिजा कराने बलौदा अस्पताल ले जाया गया था। मुलाहिजा कराकर वापसी के दौरान  रास्ते में मुख्य आरोपी प्रियांशु एवं उसके साथी संतानु साण्डे तथा अन्य साथियों के साथ आरक्षक की बाईक को रोकवा कर आहत शैलेन्द्र कुर्रे से गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। 

मारपीट करने से आरक्षक द्वारा मना किया गया तो उसको भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरक्षक गोवर्धन द्वारा अपने बचाव के लिए बलौदा थाने भागा और घटना के संबंध में TI अशोक वैष्णव को जानकारी दी। जिसके बाद थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ घटना स्थल गए। यहां उन्हें दिखा कि आरोपी संतानु साण्डे अपने अन्य साथियों के साथ आहत् शैलेन्द्र कुर्रे को मारते हुए बजरंग चौक तरह आ रहे थे। 

जब थाना प्रभारी द्वारा बीच बचाव किया तो उसे भी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर वहां से भाग गयें। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को पकड़ कर जुलूस निकाला। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH