छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज गैंगरेप के संदिग्ध आरोपी की लाश मिलने से मचा हड़कंप , पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ , 22/08/2024 8:55:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज गैंगरेप के संदिग्ध आरोपी की लाश मिलने से मचा हड़कंप , पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़ 22 अगस्त 2024 - पुसौर तहसील में रक्षाबंधन की रात घटित सामुहिक दुष्कर्म की वारदात से रायगढ़ सहित समूचा प्रदेश स्तब्ध हैं। दुष्कर्म करने वाले 7 लोगो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है जबकि कुछ आरोपित फरार थे, ऐसे में इस बीच संदिग्ध नाबालिग की रहस्यमय तरीके से ओड़िसा में मौत होने का मामला सामने आया है।

गैंगस्टर की वारदात में शामिल कुछ आरोपी फरार थे। इस केस से जुड़ा हुआ संदिग्ध नाबालिग कसाई पाली निवासी भी फरार होने की बात सामने आ रही थी। जिसकी मौत रहस्यमय तरीके से ओडिशा के सरायपाली जंगल मे हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए करेंट की चपेट में आने से मौत हुई है तो वही कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गैंगरेप की वारदात में नाम आने से नाबालिग आरोपी सदमे में था और संभवतः इसी वजह से फांसी लगाकर ओडिशा स्थित अपने मामा के गृहग्राम में अपनी जान दे दी, हालांकि अभी तक इस विषय में कुछ भी ठोस और प्रमाणिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

बहरहाल संदिग्ध नाबालिग की अचानक मौत हो जाने से गैंगरेप का यह मामला और भी पेचीदा होते नजर आ रहा है। वहीं मृत संदिग्ध इस प्रकरण में है या नही यह भी स्पष्ट नहीं है, चूंकि मृतक के गृह ग्राम में दुष्कर्म के घटना में शामिल होने की चर्चाएं तेज है। 

बता दे कि पुसौर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की शाम युवती गैंगरेप की शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार 27 साल की पीड़िता रक्षाबंधन के दिन शाम को अपने घर से रायगढ़ मेला देखने जाने के लिए निकली थी. इसी बीच कसाई पाली गांव के युवक ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ बलपूर्वक उसे गांव तालाब के किनारे खींच लिया जहां उसके साथ गैंगरेप जैसी घृणित घटना को अंजाम दिया गया।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH