चिकन की कीमत को लेकर आपस मे भिड़े दो दुकानदार , जमकर चले लाठी-डंडे

उत्तर प्रदेश , 22-08-2024 5:29:12 PM
Anil Tamboli
चिकन की कीमत को लेकर आपस मे भिड़े दो दुकानदार , जमकर चले लाठी-डंडे
बिजनौर 22 अगस्त 2024 - यूपी के बिजनौर से मारपीट की घटना सामने आई है. यहां सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, दो चिकन बेचने वाले दुकानदारों के बीच चिकन के रेट को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, चिकन बेचने वाले दो दुकानदारों के बीच झड़प हो गई. पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अनस की दुकान पर एक ग्राहक चिकन लेने गया था. इस दौरान अनस ने 200 रुपये प्रति किलो रेट बताए. इसके बाद ग्राहक अनस के सामने स्थित शाने आलम की दुकान पर पहुंचा और चिकन के रेट पूछे. वहां ग्राहक को 170 रुपये प्रति किलो रेट बताए गए. इस पर ग्राहक शाने आलम की दुकान से 170 रुपये के रेट में चिकन खरीदने लगा।

इस बात को लेकर अनस ने शाने आलम का विरोध किया और कहा कि चिकन के रेट क्यों बिगाड़ रहा है. इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों में गाली गलौज होने लगी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान मौजूद कुछ लोग अपने मोबाइल में मारपीट का वीडियो बनाने लगे।

दुकानदारों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट होते देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शाने आलम और अनस दोनों दुकान मालिकों को हिरासत में ले लिया है. अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH