छत्तीसगढ़ के किसी भी देशी या विदेशी शराब दुकानों में ओवर रेट लिया जा रहा है इस वाट्सएप नंबर पर फोटो डाल कर शिकायत करे ,,

छत्तीसगढ़ , 25-10-2020 10:31:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के किसी भी देशी या विदेशी शराब दुकानों में ओवर रेट लिया जा रहा है इस वाट्सएप नंबर पर फोटो डाल कर शिकायत करे ,,
रायपुर 25 अक्टूबर 2020 - आबकारी मंत्री  कवासी लखमा के निर्देशानुसार राज्य सरकार के आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों से ओव्हर रेटिंग पर मदिरा के विक्रय की शिकायत प्राप्त करने के लिए वाट्सएप मोबाइल नंबर 9424102102 आज 25 अक्टूबर को जारी किया गया है। 

इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक द्वारा मदिरा दुकान से उचित दर पर मदिरा विक्रय न किया जाना पाए जाने पर उस दुकान का वीडियो बनाकर वाट्सएप मोबाइल नम्बर 9424102102 पर भेजा जा सकता है। वीडियो प्राप्त होने पर उक्त नंबर के नाम पर आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज की जाएगी। विभाग के द्वारा उक्त वीडियो की जांच कर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही की गई कार्यवाही से उक्त मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। 

वाट्सएप के माध्यम से वीडियो प्राप्त होने पर विभाग को कार्यवाही करने में आसानी होगी तथा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी। वाट्सएप मोबाइल नंबर 9424102102 पर आबकारी अपराध जैसे अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय तथा अन्य नशीले पदार्थाें के विक्रय एवं धारण से संबंधित वीडियो भी भेजे जा सकते हैं जिस पर भी कार्यवाही की जाएगी।

विभाग में पूर्व से ही टोल फ्री नंबर 14405 कार्यरत है उक्त नंबर पर शिकायत ग्राहकों के द्वारा मुफ्त में की जा सकती है। उक्त नंबर पर आनेवाली शिकायतों पर विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है एवं आबकारी अधिनियम के तहत अपराध कायम किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 700 शिकायतें टोल फ्री नंबर पर प्राप्त हुई हैं। जिनकी जांच कर कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा की गई है। 

दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए समस्त मदिरा दुकानों के निरीक्षण का निर्देश आबकारी मंत्री द्वारा दिया गया है। उनके निर्देश के तहत आबकारी आयुक्त  निरंजन दास, प्रबंध संचालक श्री ए.पी. त्रिपाठी और उपायुक्तों द्वारा मदिरा दुकानों की सघन जांच की जा रही है। 

राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं संभागीय उड़नदस्ता तथा जिले के जांच दल के द्वारा मदिरा दुकानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है एवं प्रकरण कायम किए जा रहे हैं। मदिरा दुकानों के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाए जाने के लिए ग्राहकों को हिदायतें दी जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH