बड़े भाई ने राखी बंधवाने में की देरी , आहत बहन ने लगा ली फाँसी , त्यौहार की खुशियां बदली मातम में

उत्तर प्रदेश , 20/08/2024 6:20:44 AM
Anil Tamboli
बड़े भाई ने राखी बंधवाने में की देरी , आहत बहन ने लगा ली फाँसी , त्यौहार की खुशियां बदली मातम में
कानपुर 20 अगस्त 2024 - कानपुर के घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव में एक भाई ने 14 साल की छोटी बहन से राखी नहीं बंधवाई तो बहन ने छत पर जाकर फांसी लगा ली। घर लौटे भाई ने जब बहन का शव फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया। त्योहार पर हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बैजूपुर गांव निवासी 20 वर्षीय शोभित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसकी अपनी छोटी बहन 14 वर्षीय शुभी से मामूली बात को लेकर अनबन चल रही थी। सोमवार को राखी के दिन उसे अपनी मां को लेकर ननिहाल फतेहपुर के अमौली थाना क्षेत्र के गंगूपुर गांव जाना था। दोपहर करीब एक बजे वह मां को लेकर जाने लगा तो शुभी ने राखी बंधवाने को कहा। 

इस पर उसने कहा कि अभी भद्रा चल रही है लौटकर बंधवाएगा। शुभी ने जिद की तो वह उसे डांटते हुए मां को लेकर बाइक से निकल गया। घर पर शुभी और उससे बड़ी बहन (17 साल) थी। शोभित के अनुसार इससे क्षुब्ध होकर शुभी ने छत के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। शाम को घर लौटा भाई जब छत पर गया तो उसका शव फंदे से लटकता देखा।

शुभी कुड़नी के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि भाई की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH